कास्टिंग डायरेक्टर पर रेप का आरोप, कई सालों से आर्टिस्ट का कर रहा था शोषण
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Brifly news
बॉलीवुड में अक्सर यौन शोषण के मामले सामने आते रहते हैं। अब एक और ऐसा मामला सामने आया जिसमें एक कास्टिंग डायरेक्टर पर रेप का आरोप लगा है। पुणे पुलिस ने फिल्म कास्टिंग डायरेक्टर के खिलाफ रेप का केस रजिस्टर किया है। कास्टिंग डायरेक्टर पर आरोप है कि उसने एक फीमेल बैकस्टेज आर्टिस्ट के साथ रेप किया। आरोपी पिछले कई सालों से पीड़िता को ब्लैकमेल करके रेप कर रहा था।
