नाम बदलने के कारण CBFC ने फिल्म 'भवई' के निर्माताओं को जारी किया नोटिस
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
'स्कैम 1992' में अपने शानदार अभिनय से प्रतीक गांधी ने सभी का दिल जीता था। वर्तमान में वह कई फिल्मों के प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से वह अपनी फिल्म 'भवई' को लेकर लाइम लाइट में हैं। पहले इस फिल्म का नाम 'रावण लीला' रखा गया था। हाल में फिल्म का नाम बदला गया है। अब केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने फिल्म के नाम बदलने को लेकर निर्माताओं को नोटिस जारी किया है।