सीबीआई को मिली सुशांत के घर की सीसीटीवी फुटेज, दिल्ली में ईडी के दफ्तर पहुंची सुशांत की बहन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सीबीआई को सुशांत के घर की सीसीटीवी फुटेज मिल गई है। उनके हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा से भी सीबीआई पूछताछ शुरू हो गई है। फुटेज को फॉरेंसिक टीम के पास भेजा जाएगा जो यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि कहीं इस फुटेज के साथ कोई छेड़छाड़ तो नहीं की गई है। दूसरी तरफ सुशांत की बहन प्रियंका दिल्ली स्थित ईडी मुख्यालय पहुंची। यहां उनके बयान दर्ज हो रहे हैं।
