सीबीआई ने रिया और सुशांत के सीए को बुलाया, वाटरस्टोन होटल पहुंची सीबीआई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी आज डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंचे। यहां मामले की जांच कर रही सीबीआई टीम ठहरी हुई है। सीबीआई अधिकारियों की एक टीम पूछताछ के लिए अंधेरी ईस्ट इलाके में स्थित वाटरस्टोन होटल पहुंची है। सीबीआई ने सुशांत के सीए संदीप श्रीधर और रिया चक्रवर्ती के सीए रितेश को पूछताछ के लिए बुलाया है। इससे पहले संदीप श्रीधर और रितेश से प्रवर्तन निदेशालय पूछताछ कर चुका है।
