केंद्र सरकार ने FCAT को किया भंग, फिल्ममेकर्स को होगी मुसीबत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: indeed news
सीबीएफसी के आदेशों से नाखुश फिल्ममेकर्स की अपील सुनने के लिए गठित एफसीएटी को कानून मंत्रालय ने भंग किया। अब अपनी शिकायतों की सुनवाई के लिए फिल्ममेकर्स को हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाना होगा। फिल्म प्रमाणन अपीलीय न्यायाधिकरण पूर्व में कई फिल्ममेकर्स के लिए मददगार साबित हुई है। अब जब फिल्म प्रमाणन अपीलीय न्यायाधिकरण को भंग कर दिया गया है तो फिल्ममेकर्स केंद्र के इस फैसले से नाराज दिख रहे हैं।
