'चक दे! इंडिया' की ये एक्ट्रेस करने जा रही 4 फरवरी को शादी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
फिल्म चक दे! इंडिया में कोमल चौटाला का किरदार निभाकर मशहूर हुई एक्ट्रेस चित्राशी रावत ब्वॉयफ्रेंड ध्रुवादित्य भगवानानी के साथ 4 फरवरी 2023 को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सात फेरे लेंगी। शादी से एक दिन पहले हल्दी, मेहंदी, कॉकटेल और अंगूठी की रस्म होगी। एक्ट्रेस ने बताया कि पहले वह और उनके ब्वॉयफ्रेड कोर्ट मैरिज करना चाहते थे। हालांकि परिवार की खातिर अब दोनों एक भव्य शादी कर रहे हैं।
