राज कुंद्रा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, करोड़ों रुपये कमाने की जानकारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अश्लील फिल्मों के निर्माण और ऐप के जरिए प्रदर्शन के मामले में मुंबई पुलिस ने न्यायिक हिरासत में बंद राज कुंद्रा और उनके सहयोगी रायन थोर्प के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। चार्जशीट 1500 पन्नों की है। चार्जशीट में दो और वांटेड अपराधियों के नाम शामिल हैं। इसमें पहला नाम सिंगापुर में रह रहे यश ठाकुर उर्फ अरविंद श्रीवास्तव का है। दूसरा नाम कुंद्रा के बहनोई का प्रदीप बख्शी का है।
