x

आज ही 1978 में खोजा गया था चार्ली चैपलिन का चुराया गया ताबूत

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

आज ही 1978 में सुप्रसिद्ध अभिनेता चार्ली चैपलिन का ताबूत ढूंढ निकाला गया। 1977 में उनकी मौत के बाद उन्हें स्विट्जरलैंड में जेनेवा झील के पास दफनाया गया था। जहां से दो चोरों ने उनका ताबूत चुराया और उनके परिवार से 4 लाख पाउंड की मांग की। उन चोरों को धन तो नहीं मिला क्योंकि पुलिस ने चोरों को पकड़कर 17 मई के दिन चार्ली चैपलिन का ताबूत बरामद किया।