'छोरी' का टीजर जारी, पैरानॉर्मल एक्टिविटीज़ पर आधारित है नुसरत भरूचा की ये फिल्म
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: YouTube
नुसरत भरूचा की फिल्म 'छोरी' का टीजर जारी हुआ। अमेजर प्राइम वीडियो पर ये हॉरर फिल्म आएगी। कहानी एक सुनसान गांव में अपसामान्य गतिविधि से जुड़ी उनके अनुभव की घटनाओं के इर्द-गिर्द घूमती है। टीजर में शहर से दूर एक सुनसान गांव दिखाया गया है। इस गांव में नुसरत भरूचा भटकती दिखीं। नुसरत भरूचा गांव में पैरानॉर्मल एक्टिविटीज़ महसूस करती है। टीजर में भूत-प्रेतों की झलक भी दिखाई गई है।
