चीनी सेना ने अरुणाचल प्रदेश के पांच लोगों को किया अगवा, केंद्र से मुंहतोड़ जवाब देने का अनुरोध
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारत-चीन के बीच एलएसी पर तनाव जारी है। इसी बीच अरुणाचल प्रदेश के कांग्रेस विधायक निनॉन्ग ईरिंग ने बताया कि चीनी सेना ने सुबासिरी जिले से पांच लोगों को अगवा किया। उन्होंने ट्वीट किया, 'चौंकाने वाली खबर। अरुणाचल प्रदेश के सुबासिरी के पांच लोगों का चीनी सेना द्वारा अपहरण किया गया। पीएलए और चाइनीज कम्युनिस्ट पार्टी को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए।' उन्होंने केंद्र से नागरिकों को छुड़ाने का अनुरोध किया।
