चिरंजीवी ने लगाया कयासों पर विराम, बोले- पॉलिटिक्स नहीं, एक्टिंग पर ही रहेगा फोकस
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मेगास्टार चिरंजीवी ने राजनीति में जाने के कयासों पर विराम लगाया। सामंथा अक्किनेनी के चैट शो सैम सैम में उन्होंने कहा- 'पॉलिटिक्स में दोबारा नहीं जाना है, मैं एक्टिंग पर ही फोकस करूंगा। राजनीति ने मुझे एहसास दिलाया कि मैं कैमरे के सामने रहना मिस कर रहा हूं। हालाँकि, मैंने पॉलिटिक्स से बहुत कुछ सीखा है।' बता दें फिल्मों से पॉलिटिक्स में लंबा वक्त बिताने के बाद 2017 में चिरंजीवी ने फिल्मों में कमबैक किया।
