आज 59वां जन्मदिन मना रहे चंकी पांडे, बेटी अनन्या भी फिल्मों में कमा रही नाम
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Sun media news
बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे आज अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। चंकी का जन्म 26 सितंबर, 1962 को हुआ था। उनका असली नाम सुयश पांडे है। चंकी ने तकरीबन तीन दशकों तक बॉलीवुड में काम किया है। उन्होंने अपने करियर में करीबन 100 फिल्में की हैं। चंकी ने 1987-1994 के दौरान कई सक्सेसफुल बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है लेकिन 1994 के बाद उनका करियर ढलान पर आ गया है।
