महाराष्ट्र में पांच नवंबर से खुलेंगे सिनेमा हॉल और थिएटर, सरकार ने दी मंजूरी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
महाराष्ट्र सरकार ने COVID-19 के कारण बंद चल रहे सिनेमा हॉल और थिएटर आदि को पांच नवंबर से खोलने की अनुमति दे दी है। इसके लिए एक आदेश जारी कर सरकार ने कहा, 'सिनेमा हॉल, थिएटर व मल्टीप्लेक्स को 50% की दर्शक क्षमता के साथ खोलने की मंजूरी दी जाती है'। साथ ही सरकार ने योग संस्थान और इनडोर स्पोर्ट्स को भी दोबारा संचालन शुरू करने की अनुमति दी है।