सनी देओल और सलमान-आमिर की फिल्म में सिनेमैटोग्राफर रहे ईश्वर बिदरी का निधन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
'अंदाज अपना अपना' और 'बॉर्डर' जैसी फिल्मों के सिनेमैटोग्राफर रहे ईश्वर बिदरी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ। 87 वर्षीय ईश्वर जीवन के अंतिम समय में कर्नाटक के बेलगाम में थे। 87 वर्षीय ईश्वर बिदरी एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने बेलगाम गए थे। वहां उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा। रिश्तेदारों ने उन्हें तुरंत चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने की कोशिश की लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
