'सर्कस' का ट्रेलर रिलीज़, रणवीर के साथ दीपिका ने भी मारी एंट्री
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: YouTube
फिल्म 'सर्कस' का ट्रेलर आज रिलीज़ हुआ। रोहित शेट्टी निर्देशित 'सर्कस' का ट्रेलर कॉमेडी से भरपूर है। फिल्म में रणवीर सिंह डबल रोल में हैं। ट्रेलर में दीपिका पादुकोण भी दिखीं। फिल्म में अजय देवगन और दीपिका का कैमियो है। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सारी स्टार-कास्ट रेड कलर के आउटफिट में नज़र आई। फिल्म में मुख्य किरदारों की संख्या करीब 19 है। फिल्म 23 दिसंबर 2022 को सिनेमाघरों में लगेगी।