शास्त्रीय गायक Rajan Mishra का Corona से निधन, PM मोदी ने जताया दुख
Shortpedia
Content Team
Image Credit: zee news
मशहूर शास्त्रीय गायक और पद्म भूषण से सम्मानित पंडित राजन मिश्रा का रविवार शाम कोरोना से निधन हो गया. उन्होंने 70 वर्ष की उम्र में दिल्ली के सेंट स्टीफंस अस्पताल में अंतिम सांस ली. डॉक्टरों ने बताया कि मिश्रा को कोरोना के साथ हृदय संबंधी शिकायत थी, जिसके चलते उन्हें कुछ दिनों पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था. आज उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें वेंटिलेटर नहीं मिल पाया, जिस कारण उनकी मौत हो गई.