कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया जल्द बनेंगे माता-पिता
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
कॉमेडियन भारती सिंह ने अपनी कॉमेडी से विशिष्ट पहचान बनाई है। 'द कपिल शर्मा शो' से उन्हें विशेष ख्याति मिली है। पिछले कुछ दिनों से उनकी प्रेग्नेंसी की खबरें मीडिया में आ रही थीं। अब आखिरकार उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर पर मुहर लगा दी है। भारती और उनके पति हर्ष लिंबाचिया जल्द माता-पिता बनने वाले हैं। इस कपल ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों को यह खुशखबरी दी है।