सुप्रीम कोर्ट की अवमानना मामले में कॉमेडियन कुणाल कामरा का माफी मांगने से इनकार
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
अपने ट्वीट्स के जरिए न्यायापालिका की अवमानना करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट की ओर से भेजे गए अवमानना नोटिस पर स्टैंड अप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने माफी मांगने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका में लोगों का भरोसा उसके कार्यों से स्थापित होता है, ना कि इसकी आलोचना करने से। इसी तरह चुटकुलों के लिए किसी भी बचाव की आवश्यकता नहीं है और यह हास्य की धारणा पर आधारित है।