हिंदू देवी-देवताओं को लेकर अभद्र टिप्पणी करने वाले कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी गिरफ्तार
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
मध्य प्रदेश की इंदौर पुलिस ने गुजरात के स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी सहित पांच लोगों को शहर में आयोजित एक कार्यक्रम में हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर धार्मिक भावनाओं को भड़काने के मामले में शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले शुक्रवार को फारुकी और शो के आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस ने शनिवार को दबिश देकर पांचों को गिरफ्तार कर लिया।