कंगना रनौत के शो 'लॉक अप' के विजेता बने कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: newsbyte
कंगना रनौत के रियलिटी शो 'लॉक अप' को काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली। इसका प्रसारण 27 फरवरी को ALT बालाजी और MX प्लेयर पर शुरू हुआ था। इसका फॉर्मेट काफी हद तक 'बिग बॉस' से मिलता-जुलता है। इसका ग्रैंड फिनाले शनिवार को आयोजित किया गया, जिसमें मशहूर कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी को 'लॉक अप' के पहले सीजन का विजेता चुना गया। मुनव्वर ने जहां खिताब अपने नाम किया, वहीं पायल रोहतगी और अंजलि अरोड़ा को फर्स्ट और सेकेंड रनरअप घोषित किया गया।