कॉमेडियन राजीव निगम के बेटे का जन्मदिन पर ही निधन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन और अभिनेता राजीव निगम के नौ साल के बेटे देवराज का जन्मदिन पर ही निधन हुआ। राजीव निगम ने बेटे के निधन पर दुख जताते हुए फेसबुक पर लिखा है, 'ये कैसा सरप्राइज मिला है मेरे जन्मदिन पर। मेरा बेटा देवराज आज मुझे छोड़ कर चला गया। बिना बर्थडे का केक काटे। पगले ऐसा गिफ्ट कोई देता है।' राजीव निगम के बेटे देवराज अक्सर बीमार रहते थे।
