कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की हुई ओपन हार्ट सर्जरी, सेहत में हो रहा सुधार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
हाल ही में कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की ओपन हार्ट सर्जरी हुई है। इस दौरान मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में वो भर्ती रहे। वह अब स्वस्थ हो रहे हैं। सुनील के डॉक्टरों का कहना है कि अब वह खतरे से बाहर हैं। उनकी हालत में भी पहले से काफी सुधार है। बीते दिनों सुनील ने शिमला में एक वेब सीरीज शूट की थी। जिसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने शेयर भी कीं।
