धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में सोफिया हयात के खिलाफ शिकायत दर्ज
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट सोफिया हयात फिर विवादों में घिर गई है। हाल ही में उन्होंने न्यूड होकर ॐ के सामने पोज देते हुए फ़ोटो और कुछ आपत्तिजनक कंटेट शेयर किया था। उनकी इस हरकत से लोग उनपर भड़क गए और उनपर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया। इसके बाद एक ट्विटर यूजर ने उनके खिलाफ FIR दर्ज करवाई और सरकार से सख्त ऐक्शन लेने की मांग की।
