विक्की कौशल और सारा अली खान के खिलाफ शिकायत दर्ज
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
कुछ दिन पहले ही विक्की कौशल और सारा अली खान को मध्य प्रदेश के इंदौर में सड़कों पर बाइक से घूमते हुए स्पॉट किया गया था। वे दोनों अपनी अगली फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में इंदौर आए थे। खबरों की मानें तो फिल्म की शूटिंग के लिए उन्होंने जिस बाइक का इस्तेमाल किया, उसका नंबर प्लेट फर्जी निकला। इसी के मद्देनजर विक्की और सारा के खिलाफ एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है।