तेलुगु अभिनेता बालकृष्ण बोले, 'कौन है एआर रहमान, मेरे पिता के नाखून के बराबर है भारत रत्न'
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ANI
तेलुगु अभिनेता और नेता नंदमुरी बालकृष्ण ने फिर एक बार विवादित बयान दिया। एक तेलुगु टीवी चैनल से बातचीत में बालकृष्ण ने कहा, उन्हें नहीं पता कि एआर रहमान कौन हैं। इसके बाद उन्होंने भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न को लेकर भी विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि भारत रत्न उनके पिता एनटीआर के नाखून के बराबर है। बालकृष्ण एक्सर ऐसे बयान पर नया विवाद खड़ा करते हैं।
