गूगल पर तमिल फिल्म के किरदारों में राजकुमार की तस्वीर दिखने से विवाद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
तमिल फिल्म के किरदारों के बारे में पूछे जाने पर 'गूगल' द्वारा दिवंगत अभिनेता राजकुमार की तस्वीर दिखाने से उनके प्रशंसक नाराज हो गए। उन्होंने इस गलती को ठीक करने की मांग की। गूगल पर तमिल फिल्म 'विक्रम वेधा' में 'हाफ ब्वायल' किरदार निभाने वाले शख्स के स्थान पर दिवंगत अभिनेता राजकुमार की तस्वीर नजर आ रही थी, जिस पर अभिनेता के कई प्रशंसकों, कुछ कन्नड़ अभिनेताओं ने आपत्ति जताई।
