डॉक्टरों को चोर कहना सुनील पाल को पड़ा भारी, डॉक्टर्स ने अमित शाह को लिखा पत्र
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कॉमेडियन सुनील पाल की डॉक्टरों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद दिल्ली एम्स के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने बेहद नाराजगी जताई है। इसके साथ ही उन्होंने कॉमेडियन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इसके लिए गृहमंत्री अमित शाह को जानकारी देते हुए एक पत्र लिखा है। उनका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो कोरोना मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टरों पर फर्जीवाड़े का आरोप लगा रहे थे।
