बिग बी के घर में कोरोना ने दी दस्तक, कर्मचारी पाया गया संक्रमित, महानायक स्वस्थ
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा में कोरोना संक्रमण फैला। जानकारी देते हुए बिग बी ने लिखा- 'घरेलू कोरोना के हालातों से डील कर रहा हूं। बाद में आपसे बातचीत करूंगा।' बता दें अमिताभ के घर जलसा और प्रतीक्षा में कार्यरत 31 कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट कराया गया था। जिसमें से एक कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। हालांकि अच्छी बात ये है कि अमिताभ बच्चन को कोरोना संक्रमण नहीं हुआ है।
