प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी हुए कोरोना संक्रमित, अस्पताल में भर्ती
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Hindustan News Hub
बॉलीवुड इंडस्ट्री में कोरोना वायरस तेजी से पैर पसार रहा है और लगातार सिलेब्स के कोरोना पॉजिटिव होने की खबरें आ रही हैं। अब वेटरन ऐक्टर प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी उमा चोपड़ा कोविड-19 पॉजिटिव हो गए हैं। इसके बाद दोनों को लीलावती अस्पताल में डॉ. जलील पारकर के अंडर में भर्ती कराया गया है। दोनों को मोनोक्लोनल एंटीबॉडी कॉकटेल दिया गया है और दोनों अब ठीक हो रहे हैं।
