x

कोरोना वैक्सीनेशन प्रोग्राम ने बिग बी को दिलाई पल्स पोलियो अभियान की याद

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

कोरोना वैक्सीनेशन प्रोग्राम बिग बी को पल्स पोलियो अभियान की याद दिला गया। बिग बी ने ट्वीट किया, 'भारत का पोलियो मुक्त होना गर्व का क्षण था। वह भी गर्व का क्षण होगा, जब भारत कोरोना मुक्त होगा।' भारत में पोलियो उन्मूलन अभियान के लिए अमिताभ बच्चन यूनिसेफ के सद्भावना दूत रहे हैं। बिग बी कोरोना के खिलाफ ऐहतियाती उपायों के प्रति केंद्रीय जागरूकता अभियान का भी हिस्सा रहे हैं।