संक्रमित हुए सिंगर जुबिन नौटियाल के पिता, अस्पताल में भर्ती
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: wikibio
बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल के पिता भी कोरोना संक्रमित हुए। उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जुबिन के पिता रामशरण नौटियाल को एम्स ऋषिकेश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य परिवार वालों को क्वॉरेंटाइन किया गया। रामशरण नौटियाल मूल रूप से उत्तराखंड के जौनसार-बावर के रहने वाले हैं। उनका परिवार देहरादून में रहता है। फिलहाल में जो भी उनके संपर्क में रहे, उन लोगों का टेस्ट हो गया है।
