मनोज पाटिल खुदकुशी मामले में साहिल खान को गिरफ्तारी से राहत, कोर्ट ने दी अंतरिम सुरक्षा
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
अभिनेता साहिल खान कुछ समय से विवादों में हैं। दरअसल, मिस्टर इंडिया रह चुके मनोज पाटिल ने पिछले दिनों उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उनका आरोप था कि साहिल उन्हें मानसिक रूप से परेशान कर रहा है। इसी वजह से उन्होंने खुदकुशी जैसा कदम उठाया। अब इस मामले में साहिल की मुश्किलें कम होती दिख रही हैं। दरअसल, बॉम्बे हाईकोर्ट ने उन्हें गिरफ्तारी से अगली सुनवाई तक के लिए अंतरिम सुरक्षा दे दी है।