कंगना के किसान आंदोलन पर टिप्पणी को लेकर कोर्ट ने दिया ATR फाइल करने का आदेश
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत फिल्म जगत में अभिनय से लेकर सोशल मीडिया पर अपनी टप्पणियों के लिए चर्चा में बनी रहती हैं। कंगना अच्छे या बुरे कारणों से अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। अब किसान आंदोलन पर किए गए उनकी टिप्पणी को लेकर वह मुसीबत में फंस सकती हैं। पटियाला हाउस कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को किसान आंदोलन के मामले में टिप्पणी को लेकर कंगना पर एक्शन टेकन रिपोर्ट (ATR) दाखिल करने का निर्देश दिया है।