लखनऊ में जोश एप के इवेंट में पहुंची सनी लियोनी, कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ीं
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
लखनऊ के चांसलर क्लब में बीते रात जोश एप की लांचिंग और मेगा टैलेंट शो में एक्ट्रेस सनी लियोनी पहुंची। इस दौरान कार्यक्रम में कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ीं। भीड़ ने चेहरे पर मास्क और अन्य कोरोना नियमों की अनदेखी की। पुलिसकर्मी भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने की जगह कार्यक्रम का लुत्फ उठाते दिखे। हालांकि आशियाना इंस्पेक्टर के मुताबिक, कार्यक्रम में कोविड प्रोटोकॉल का शत-प्रतिशत पालन कराया गया था।
