क्रिकेटर प्रवीण तांबे की बायोपिक 'कौन प्रवीण तांबे' का ट्रेलर जारी, श्रेयस तलपड़े ने की जबरदस्त एक्टिंग
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: YouTube
क्रिकेटर प्रवीण तांबे की बायोपिक 'कौन प्रवीण तांबे' का ट्रेलर जारी हुआ। फिल्म में श्रेयस तलपड़े क्रिकेटर प्रवीण तांबे का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में प्रवीण तांबे के सिर्फ खेल के बारे में नहीं बताया जाएगा। बल्कि फिल्म में उनकी निजी जिंदगी के बारे में भी काफी कुछ पता चलेगा। ट्रेलर में दिखा कि कैसे नौकरी करते हुए प्रवीण ने क्रिकेट नहीं छोड़ा और अपने सपने को पूरा किया।
