क्रिकेटर शिवम दुबे ने रचाई अजुम खान से शादी, मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई शादी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलने वाले क्रिकेटर शिवम दुबे ने 16 जुलाई को अपनी दोस्त अजुम खान से मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी की। जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करके दी। शिवम के सिर पर सेहरा सजा है और उनका चेहरा फूलों की लडियों से ढंका है। तस्वीर उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की। शादी में शिवम शेरवानी में नजर आ रहे हैं।
