मुंबई: धोखाधड़ी के आरोप में 'क्राइम पेट्रोल' एक्टर समेत 4 युवक गिरफ्तार
Prajjval Tripathi
News Editor
Image Credit: shortpedia
मुंबई पुलिस ने बुधवार को 4 युवकों को धोखाधड़ी के इल्जाम में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार होने वालों में भीमराज मलिक(31वर्ष), प्रवीण सुखसागर वर्मा(29वर्ष ), मल्लेश श्रीमंत डिंगी(47वर्ष ) एवं चवड़प्पा नरसिंह कलोर(38वर्ष ) शामिल हैं. मजे की बात यह है कि इनमें से एक आरोपी, मल्लेश डिंगी टीवी सीरियल 'क्राइम पेट्रोल' में पुलिस वाले का किरदार निभा चुका है। एक चमड़ा व्यापारी शील देघर के 2 लाख की धोखाधड़ी की रिपोर्ट लिखाने के बाद पुलिस ने यह कदम उठाया।
