ZEE5 की 'रात बाकी है' में अनोखे किरदार में दिखेंगे 'क्राइम पेट्रोल' फेम अनूप सोनी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
ZEE5 की फिल्म 'रात बाकी है' को लेकर 'क्राइम पेट्रोल' फेम अनूप सोनी काफी समय से चर्चा में रहे हैं। 'क्राइम पेट्रोल' में अपनी संजीदा भूमिका के लिए अनूप ने लोकप्रियता हासिल की थी। अब अनूप ने एक इंटरव्यू में इस फिल्म में अपनी भूमिका को लेकर खुलासा किया है। फिल्म की कहानी और अपनी भूमिका को लेकर उन्होंने अपना अनुभव साझा किया है। अनूप ने बताया है कि वह फिल्म में एक फिल्म राइटर की भूमिका में दिखेंगे।