केके के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी फैंस और सेलेब्स की भीड़, आज दोपहर 1 बजे होगा अंतिम संस्कार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: india today
गायक केके की मंगलवार को अचानक मौत हुई। पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक, कार्डियक अरेस्ट से उनका निधन हुआ। हालांकि 72 घंटे बाद अंतिम रिपोर्ट मिल सकेगी। उसके बाद साफ साफ हो सकेगा। केके के अंतिम दर्शन सुबह साढ़े 10 बजे से दोपहर साढ़े 12 तक होंगे। जिसके लिए सेलेब्स उनके निवास पर पहुंच रहे हैं। आज दोपहर 1 बजे गायक का अंतिम संस्कार वर्सोवा के श्मशान घाट में होगा।
