आज के दिन 1870 में जन्मे थे भारतीय सिनेमा की नींव रखने वाले दादा साहब फाल्के
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज ही के दिन दादा साहब फाल्के का जन्म 1870 में महाराष्ट्र में हुआ। 19 साल के करियर में धुंधिराज गोविंद फाल्के ने 95 फिल्में और 27 लघु फिल्में बनाईं। 1913 में उन्होंने राजा हरिश्चंद्र नाम से पहली मूक फिल्म बनाई। सिनेमा में उनके योगदान को देखते हुए 1969 से भारत सरकार उनके सम्मान में दादा साहब फाल्के अवार्ड प्रदत्त करती है। 16 फरवरी 1944 को उनका देहांत हो गया।
