दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल अवॉर्ड्स: 'पुष्पा: द राइज' फिल्म ऑफ द ईयर, रणवीर सिंह बेस्ट एक्टर तो कृति सेनन बेस्ट एक्ट्रेस
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
रविवार को मुंबई में दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2022 कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें तेलुगू सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पुष्पा: द राइज' को फिल्म ऑफ द ईयर का अवॉर्ड दिया गया। साथ ही रणवीर सिंह को फिल्म '83' के लिए बेस्ट एक्टर तो कृति सेनन को फिल्म 'मिमी' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। फिल्म इंडस्ट्री में उत्कृष्ट योगदान के लिए आशा पारेख को अवॉर्ड दिया गया।
