आज ही के दिन जन्मे थे फिल्मों के जनक दादा साहब फाल्के, ऐसे बनी थी पहली फिल्म
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
30 अप्रैल 1870 को नासिक के पास त्र्यंबक में धुंडिराज गोविंद फाल्के का जन्म हुआ। आज दुनिया उन्हें दादा साहब फाल्के के नाम से जानती है। 1912 में फाल्के फिल्म मेकिंग सीखने लंदन पहुंचे। पहली फिल्म बनाने में 15 हजार रुपए खर्च हुए। जिसके लिए फाल्के खुद स्क्रिप्ट राइटर, डायरेक्टर, प्रोडक्शन डिजाइनर, मेकअप आर्टिस्ट, एडिटर बने। 6 महीने 27 दिनों में 40 मिनट की फिल्म बनी। 3 मई 1913 को कोरोनेशन सिनेमा में फिल्म लगी।
