दादा साहेब फाल्के विजेता निर्देशक के विश्वनाथ का 92 साल की उम्र में निधन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: lehren
टॉलीवुड के जाने-माने फिल्म डायरेक्टर और एक्टर के. विश्वनाथ का गुरुवार देर रात निधन हो गया। वह 92 साल के थे। लंबी बीमारी के चलते उन्हें हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया था। उनका पार्थिव शरीर अस्पताल से जुबली हिल्स स्थित उनके निवास स्थान पर देर रात करीब 1 बजे लाया गया। बता दें, विश्वनाथ को साल 2017 में दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।
