सलमान के साथ फिर नजर आएंगी डेजी शाह, 'नो एंट्री' के सीक्वल में हो गई एंट्री
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
जब से सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'नो एंट्री' के सीक्वल की घोषणा हुई है, आए दिन इससे जुड़ी नई जानकारी सामने आ रही है। अब खबर है कि फिल्म में चार अभिनेत्रियों का नाम फाइनल हो चुका है। खास बात यह है कि अभिनेत्री डेजी शाह भी फाइनल हुईं अभिनेत्रियों में शुमार हैं। ऐसे में एक बार फिर सलमान और डेजी को साथ देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा।