दलेर मेहंदी गिरफ्तार; मानव तस्करी मामले में 2 साल की सजा बरकरार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी गिरफ्तार किए गए। दिलेर मेहंदी पर 2003 में मानव तस्करी का केस दर्ज हुआ था। इसमें उन्हें पहले 2 साल कैद हुई थी। सजा को उन्होंने पटियाला के सेशन कोर्ट में चुनौती दी थी। वहां भी सजा बरकरार रहने के चलते उन्हें गिरफ्तार किया गया। अब उन्हें सजा काटने के लिए पटियाला सेंट्रल जेल भेजा जाएगा। पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिद्धू भी इसी जेल में बंद हैं।
