बर्थडे स्पेशल: डाकू से प्रभावित होकर पड़ा था सिंगर दलेर मेहंदी का नाम
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पंजाबी के मशहूर पॉप गायक दलेर मेंहदी 1995 में अपने पहले एल्बम बोलो ‘ता रा रा रा’ के आते ही छा गए थे। फिर 1997 में उनका गाना आया ‘ना ना ना ना ना रे ना रे ना’। ये गाने दशकों तक लोगों की जुबान पर छाए रहे। दलेर मेंहदी का आज जन्मदिन है। बता दें, दलेर मेहंदी का जन्म 18 अगस्त 1967 को बिहार के पटना में हुआ था।
