दलीप ताहिल के बेटे ध्रुव की ड्रग्स मामले में गिरफ्तारी, ड्रग पेडलर से होती थी चैट्स
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Social Media
ड्रग्स मामले में मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने अभिनेता दलीप ताहिल के बेटे ध्रुव ताहिल को गिरफ्तार किया। हालिया पुलिस ने ड्रग पेडलर मुजम्मिल अब्दुल शेख को गिरफ्तार करते हुए उससे 35 ग्राम मेफेड्रोन ड्रग बरामद की थी। जांच में सामने आया कि ध्रुव उसके साथ व्हाट्सएप पर जुड़े थे और 2019-2021 तक कई बार ड्रग्स ली और 6 बार पेमेंट किए। वो ऑनलाइन पेमेंट करते थे। दलीप का बयान सामने नहीं आया।
