'दंगल' गर्ल फातिमा सना शेख तमिल फिल्म 'अरुवी' की हिंदी रीमेक में आएंगी नजर
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
बॉलीवुड अभिनेत्री फातिमा सना शेख को आमिर खान की फिल्म 'दंगल' से अपार लोकप्रियता हासिल हुई थी। अब जानकारी सामने आ रही है कि यह अभिनेत्री एक मशहूर तमिल फिल्म की हिन्दी में नजर आने वाली हैं। 2017 में रिलीज हुई तमिल फिल्म 'अरुवी' के हिन्दी रुपांतरण में फातिमा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म का निर्माण निर्देशक ई निवास द्वारा किया जाएगा। इस फिल्म का शीर्षक अभी निर्धारित नहीं किया गया है।