अभिनेत्री मालवी मल्होत्रा पर जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
मुंबई में अभिनेत्री मालवी मल्होत्रा पर जानलेवा हमला किया गया। हमले में गम्भीर रूप से घायल हुईं मालवी को कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक बीती रात मालवी के एक पुराने दोस्त ने ही उनपर जानलेवा हमला किया। हमलावर ने चाकू से मालवी के शरीर पर कई वार किए। मामले को लेकर मुबई के वर्सोवा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की गई है।