पंजाबी सिंगर अल्फाज पर जानलेवा हमला, फोर्टिस अस्पताल में भर्ती
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
मोहाली के एक रेस्टोरेंट में मामूली झगड़े के बाद पंजाबी सिंगर अल्फाज पर जानलेवा हमला हुआ। इस दौरान उन्हें गंभीर चोटें आईं। उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती किया गया। हमले की सूचना हनी सिंह ने उनकी तस्वीर शेयर करके दी। पुलिस ने बताया कि एक ढाबे के पास उनकी गाड़ी में टक्कर मारी गई थी। आरोपी को हमने गिरफ्तार कर लिया है। अल्फाज अभी खतरे से बाहर हैं।
